आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में एलपीजी का भी संकट बरकरार है। मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को पांच से छह दिन बाद सिलेंडर मिल पा रहा है। घरेलू के साथ-साथ कामर्शियल सिलेंडर का भी संकट बना हुआ है। होटल कारोबारियों के साथ ही ही स्ट्रीट फूड्स वेंडर को अभी कामर्शियल सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें कारोबार करने में दिक्कत हो रही है। आम घरेलू उपभोक्ताओं के सामने भी समस्या बनी हुई है। शहर में तो सिलेंडर की होम डिलेवरी शुरू हो गई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों को पांच से छह दिन बाद सिलेंडर मिल रहा है। जिससे हर दिन सुबह एजेंसियों के बाहर कतार लग जा रही है। जिले में कुल 84 गैस एजेंसिया हैं। प्रतिदिन करीब 22000 सिलेंडर की बुकिंग हेा रही है। इसके सापेक्ष प्रतिदिन 14957 सिले...