नवादा, अप्रैल 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय सभाकक्ष में गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना के अपर मुख्य सचिव सह जिला प्रभारी सचिव के. सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं तथा सेवाओं की उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा एवं अन्य संबंधित विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्रतिदिन संस्थानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, मूल्य नियंत्रण एवं वितरण प्रणाली पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके...