लखीसराय, अप्रैल 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित भीड़ और अफरातफरी की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और संबंधित थानाध्यक्ष की त्रिसदस्यीय टीम गठित की गई है, जो लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर नजर रख रही है। साथ ही सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण और छापेमारी कर जिला पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार में गैस की कोई कमी नहीं 11...