लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के मेधा सम्मान समारोह में आईसीएसई, आईएससी, सीबीएसई एवं यूपी. बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों और उनके अभिभावकों को संस्थापक चेयरमैन डॉ. एसपी सिंह (सांसद) ने सम्मानित किया। इसके अलावा आईएएस, पीसीएस. व अन्य बड़े पदों पर आसीन 22 पूर्व छात्रों एवं उनके अभिभावकों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। आईसीएसई (कक्षा 10) के शिवम अवस्थी 99.8% को Rs.1.50 लाख, शवीर प्रकाश श्रीवास्तव को 99%, आईएससी (कक्षा 12) में समृद्धि द्विवेदी (99.25%), इकरा आलम (99.25%) व जूही चौधरी (99%) को Rs.50,000-Rs.50,000 का चेक व प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कांति सिंह, संस्था के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, महाप्रबंधक हर्षित सिंह, निदेशक नेहा सिंह, उप-निदेशक अनीता चौधरी, मीना ...