लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर के विद्यार्थियों को हाल ही में एक विशेष शैक्षिक एवं मनोरंजक अवसर प्राप्त हुआ, जब उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के अंतर्गत खेले गए रोमांचक मुकाबले को प्रत्यक्ष रूप से देखने का मौका मिला। यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स एलएसजी और कोलकाता नाइट राइडर्स केकेआर के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस आयोजन के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों हेतु पास की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान लगभग 300 विद्यार्थी एवं 30 शिक्षक शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सचदेवा और सीनियर इंचार्ज प्रदीप रस्तोगी के नेतृत्व में सभी ने पूरे आयोजन का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। मैच के दौरान विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को म...