एलन मस्क बनने वाले हैं ट्रिलियनेयर! अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत 5 महीने में बनाई
नई दिल्ली, मई 22 -- दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क की दौलत रॉकेट की स्पीड जितनी तेज बढ़ रही है। गुरुवार को उनकी दौलत एक ही दिन में 45 अरब डॉलर बढ़ गई। इसके साथ ही मस्क का नेटवर्थ 722 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अब मस्क के कदम बिलियनेयर से ट्रिलियनेयर की तरफ बढ़ गए हैं। बता दें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दूसरे नंबर पर काबिज लैरी पेज की दौलत भी मस्क के नेटवर्थ के आधे से कम है।स्पेसएक्स का IPO बनाएगा खरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अमेरिका में IPO लाने जा रही है। इसका मतलब है कि लोग स्टॉक मार्केट में इस कंपनी के शेयर खरीद-बेच सकेंगे। स्पेसएक्स रॉकेट बनाती है, स्टारलिंक नाम से सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देती है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में यह IPO वॉल स्ट्रीट के इतिहास की सबसे बड़ी होगी। इसकी शुरुआत अगले महीने SPCX कोड से हो सकती है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.