नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- एलन मस्क एक बार फिर खरबपति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अब मस्क का नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। उनकी दौलत में उछाल के पीछे टेस्ला और स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी की कीमत तेजी से बढ़ने की वजह से उनकी संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं, टेस्ला की तीसरी तिमाही की कारों की डिलीवरी उम्मीद से बेहतर रही, जिससे शेयर को सपोर्ट मिला। फोर्ब्स की लिस्ट में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर हैं और उनकी संपत्ति करीब 371.5 अरब डॉलर आंकी गई है। यानी मस्क की दौलत उनसे कहीं ज्यादा है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में 977 बिलियन डॉलर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, सोमवार को मस्क का नेटवर्थ करीब 62.6 अरब डॉलर बढ़कर 977 बिलियन डॉलर हो गया है। दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी के ब...