नई दिल्ली, जून 24 -- सोमवार को एलन मस्क ने वॉरेन बफेट की जीवनभर की कमाई (146 अरब डॉलर) से अधिक गंवाया था और मंगलवार को इनकी संपत्ति गौतम अडानी की कुल दौलत से अधिक कम हो गई। मस्क को मंगलवार को 118 अरब डॉलर का झटका लगा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अब उनकी संपत्ति 957 अरब डॉलर रह गई है। जबकि, एशिया के रईस नंबर 1 की कुल दौलत ही 117 अरब डॉलर है। एलन मस्क को अरबपति से खरबपति बनाने में स्पेसएक्स के IPO की बड़ी भूमिका थी। उनके पास SpaceX के लगभग 4.76 अरब शेयर हैं। मस्क की संपत्ति में यह विस्फोटक बढ़ोतरी SpaceX के 75 अरब डॉलर के ऐतिहासिक IPO के बाद हुई। कंपनी की वैल्यूएशन 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई, जिससे मस्क की नेटवर्थ में एक झटके में सैकड़ों अरब डॉलर जुड़ गए। एक समय मस्क का नेटवर्थ 1.27 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया था। यह भी पढ़...