नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को लेकर जारी चर्चाओं के बीच मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को आज जवाब दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि उसे कंपटीशन से कभी डर नहीं लगा और वह सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेक्टर में स्टारलिंक सहित सभी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा का स्वागत करती है। रिलायंस ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी सहयोगी कंपनी जियो की अपनी सैटेलाइट सेवाओं को भी सरकारी मंजूरियों का इंतजार है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि भारत में कारोबार करने वाली हर कंपनी के लिए कानून का पालन करना और निर्धारित प्रक्रियाओं से गुजरना जरूरी है। कंपनी के मुताबिक, भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारतीय और विदेशी, सभी आवेदकों...