नई दिल्ली, जून 26 -- शंख मित्रा एक भारतीय मूल के कार्यकारी हैं, जो अमेरिका की एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी वेलटॉवर के CEO हैं। उन्होंने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी CEO सैलरी पैकेज हासिल किया है। उनका पैकेज 821 मिलियन डॉलर है, जो आज के रेट के हिसाब से Rs.7,749 करोड़ हुए। इस लिस्ट में पहले स्थान पर टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क हैं। वे न केवल टेक कंपनियों, बल्कि अन्य सभी इंडस्ट्री के सीईओ से आगे निकल गए। मित्रा के पैकेज का 99% हिस्सा स्टॉक अवॉर्ड था, जो कंपनी के लंबी अवधि के परफार्मेंस से जुड़ा है। 2025 के अंत तक इस स्टॉक की कीमत 1 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गई। यह राशि एलन मस्क के बाद किसी भी अन्य सीईओ से अधिक थी। इसमें से अधिकतर हिस्सा स्टॉक अवार्ड्स के रूप में था, जो कंपनी के शेयर की कीमत बढ़ने पर और भी अधिक मूल्यवान हो गया। यह भी पढ़ें...