नई दिल्ली, मई 21 -- एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने के लिए डॉक्युमेंट्स दाखिल कर दिए हैं। यह IPO स्टॉक मार्केट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पेशकश मानी जा रही है। कंपनी इससे 50 से 75 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है, जिससे उसका वैल्युएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा। इससे स्पेसएक्स ट्रिलियन डॉलर के वैल्युएशन पर पब्लिक होने वाली पहली अमेरिकी कंपनी बन जाएगी। इसका टिकर सिंबल SPCX होगा और लिस्टिंग जून के मध्य तक संभव है।स्पेक्स का बढ़ता रेवन्यू, लेकिन घाटा भी बढ़ा SpaceX ने पहली बार अपनी पूरी वित्तीय स्थिति सार्वजनिक की है। 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 18.7 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल से 33% अधिक है, लेकिन उसी साल कंपनी को 4.9 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि 2024 में 791 मिलियन डॉलर का मुनाफा था। 2026 की पहली ...