नई दिल्ली, मार्च 4 -- मिचेल सेंटनेर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 170 रनों का टारगेट दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने महज 12.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर चेज कर लिया। साउथ अफ्रीका को सलामी बल्लेबाज फिल एलन के 'शतकीय बम' ने तबाह किया। उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जमाया था। न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.