झांसी, जुलाई 2 -- झांसी। अभी फिलहाल अधिकांश खेत खाली है और वैज्ञानिकों की रायशुमारी में एलनीनो की संभावना है। यानि कम बारिश हो सकती है जिसे देखते हुए किसानों को सलाह दी है कि वह मक्का जैसी फसलों का चुनाव करें जो कम पानी में ही अच्छी पैदावार दे सकती है। संकर किस्मों का चयन करें और प्रबंधन भी वैज्ञानिकों के द्वारा सुरक्षित करें। किसान कम पानी की फसलों का चुनाव करें ताकि पैदावार अच्छी मिले। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं डॉ. अमित कुमार सिंह ने संभावित एल-नीनो परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खरीफ मौसम में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने कहा कि मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।...