रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- रुद्रपुर। एलडी भट्ट चिकित्सालय काशीपुर में रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड व अन्य रेडियोलॉजी जांच कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस कमी को दूर करते हुए शुक्रवार से अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट खेम पाल सिंह की तैनाती कर दी गई है। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को निजी जांच केंद्रों की ओर जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी और समय पर जांच संभव हो पाएगी। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के अनुसार रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से रोगों की पहचान में तेजी आएगी और उपचार प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.