लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण में नौकरी व सरकारी ठेके दिलाने का झांसा देकर जालसाज मां-बेटे ने परिचित से 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के आदेश पर कैसरबाग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। गोलागंज बारूदखाना निवासी वारिस एहसान खान ने बताया कि उनके दूर के रिश्तेदार सुमायरा रब्बानी उर्फ परवीन व बेटे अली अब्दुल्लाह लालबाग के जेपी बोस मार्ग स्थित डब्ल्यूआर अपार्टमेंट में रहते हैं। एलडीए में कार्यरत सुमायरा व अली ने वर्ष 2024 में वारिस को सरकारी ठेके और एलडीए में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। दोनों काम के एवज में रुपये खर्च होने की बात कही। रिश्तेदारी होने के चलते पीड़ित ने 16 जनवरी 2024 को अली अब्दुल्लाह के खाते में पांच लाख और मार्च माह में 25 लाख रुपये नकद दिए। कुछ समय बीतने के बाद सुमायरा ने एक पत्र दिय...