लखनऊ, मार्च 24 -- एलडीए ने बुधवार को चौक, अमीनाबाद, हुसैनगंज, डालीगंज व नाका क्षेत्र में अभियान चलाकर 06 अवैध निर्माण सील किए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-6 एवं जोन-7 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि मोहम्मद फैजान ने अमीनाबाद के जंगलीगंज में लगभग 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर आवासीय भवन का निर्माण कराया था। वहीं, पंकज कुमार व अन्य की ओर से डालीगंज के केसरीपुरम में 148 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। राजेन्द्र कुमार की ओर से हुसैनगंज में कैंट रोड पर 110 वर्गमीटर व इरफान द्वारा हैवलक रोड पर लगभग 80 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था। सरदार रंजीत सिंह व अन्य द्वारा नाका में ऐशबाग...