लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने आशियाना, कृष्णानगर और गोसाईंगंज क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान तीन अवैध निर्माण सील किये गये।प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि गोसाईंगंज के खुजौली में न्यू जेल रोड पर राकेश यादव व अन्य द्वारा लगभग 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह कृष्णानगर के बल्दीखेड़ा में शुभम पैलेस के पास मंजीत सिंह द्वारा लगभग 600 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, आशियाना के औरंगाबाद जागीर में शहीद पथ के किनारे बीके शर्मा व अन्य द्वारा लगभग 300 वर्गमीटर क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.