लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमौसी एयरपोर्ट के पीछे बनी अवैध कालोनी पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान निजी बिल्डर द्वारा कॉलोनी में बनाये गये 21 रो-हाउस भवनों को जमींदोज कर दिया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने की। 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 21 मकानों को गिराया गया। जनौर थानाक्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिल्डर राधेश्याम ओझा द्वारा अमौसी एयरपोर्ट के पीछे बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 5,000 वर्गमीटर में 21 अवैध रो-हाउस बनाए गए थे। प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव के अनुसार, न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ बिल्डर ने आयुक्त और उच्च न्यायालय में अपील की थी, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.