एलडीए के रोज गार्डेन में 40 डिग्री तापमान में भी खिलखिला रहे गुलाब
लखनऊ, जून 12 -- जून की भीषण गर्मी और 40 डिग्री के पार पहुंच चुके पारे के बीच जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित रोज गार्डन में गुलाब के फूल खिलखिला रहे हैं। शुक्रवार (12 जून) को 'राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस' के अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से यहां 'द रेड रिवाइवल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जुटे पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुलाब की विभिन्न प्रजातियों की खूबसूरती को निहारा और एलडीए के उद्यान प्रबंधन की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य रोज गार्डेन के हरित वातावरण के संरक्षण तथा नागरिकों में पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देना था। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित यह रोज गार्डन देश का दूसरा सबसे बड़ा रोज गार्डन है। करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस गार्डन में गुलाब की 2200 स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.