लखनऊ, मार्च 10 -- एलडीए के नर्मदा अपार्टमेंट के फ्लैटों का आवंटन 12 मार्च को होगा। इन्हें लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने समिति का गठन कर दिया है। लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में होगी। प्राधिकरण के अपर सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार लॉटरी की कार्यवाही 12 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इस दौरान सभी श्रेणियों के आवेदकों के बीच पारदर्शी तरीके से फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा। समिति के सदस्य मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। नर्मदा अपार्टमेंट परियोजना गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-4 में जी-20 रोड के पास विकसित की जा रही है। इस परियोजना में करीब 300 लग्जरी 3 बीएचके फ्लैट और 12 पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं। हर फ्लैट का क्षेत्रफल लगभग 2100 वर्गफुट है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.40 करोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.