नई दिल्ली, जनवरी 7 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना के भवनों की लॉटरी 8 व 9 जनवरी, 2026 को होगी। लॉटरी ड्रा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आवेदकों की उपस्थिति में निकाला जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की इस योजना में 2496 फ्लैट्स का आवंटन होगा। राजधानी के अटल नगर आवास योजना के तहत 12 से 19 मंजिल तक के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। इनमें 1,832 फ्लैट 01 बीएचके और 664 फ्लैट 02 बीएचके श्रेणी के हैं। अटल नगर योजना के अंतर्गत बनाए गए फ्लैट्स का क्षेत्रफल 30 वर्गमीटर से 54.95 वर्गमीटर तक है। कीमत 9.82 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आवासीय परिसर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें लिफ्ट, स्वच्छ पेयजल व निर्बाध विद्युत आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.