लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। वियतनाम के कंट्री कोड ( 84) के साथ नंबर 84 528110165 पर व्हाट्सऐप अकाउंट सक्रिय है, जिस पर एलडीए उपाध्यक्ष का फोटो लगाया गया है। जिसे एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूरी तरह फर्जी बताया है। --- यह भी पढ़ें- एडीए वीसी का फोटो लगाकर वियतनाम के नंबर से भेजे गए व्हाट्एप मैसेजसंदेशों और कॉल से रहें सावधान प्रथमेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर उनका नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्व लोगों को भ्रमित करने या धोखाधड़ी के उद्देश्य से इस अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में यदि इस नंबर से कोई कॉल, संदेश या व्हाट्सऐप चैट प्राप्त होती है तो उस पर भरोस...