प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी विषय के 888 और संगीत के 117 अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने कारण के साथ सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर सोमवार को जारी कर दिए। हिंदी के 690 पदों के लिए छह दिसंबर को आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा में पंजीकृत 1,29,511 अभ्यर्थियों में से 82,007 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। पांच फरवरी को घोषित परिणाम में इनमें से 8,162 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। अब इन 8,162 अभ्यर्थियों में से भी 888 कम हो गए हैं。

निरसतीकरण के कारण सर्वाधिक 294 आवेदन इसलिए निरस्त हुए हैं क्योंकि ये अभ्यर्थी अनिवार्य शैक्षिक अर्हता एक विषय के रूप में संस्...