एलटी सामाजिक विज्ञान के मेंस में 92 प्रतिशत उपस्थिति
प्रयागराज, जुलाई 11 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती के लिए चार विषयों की मुख्य परीक्षा शनिवार को कराई गई। सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा प्रयागराज के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक आयोजित कराई गई। इसमें पंजीकृत कुल 9003 अभ्यर्थियों में से कुल लगभग 92 प्रतिशत उपस्थित रहे। हिन्दी और शारीरिक शिक्षा विषयों की मुख्य परीक्षा लखनऊ के विभिन्न केन्द्रों पर सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक कराई गई। हिन्दी में पंजीकृत कुल 7821 अभ्यर्थियों में से लगभग 91 प्रतिशत उपस्थित हुए। शारीरिक शिक्षा में पंजीकृत कुल 3724 अभ्यर्थियों में से तकरीबन 85 फीसदी मौजूद हुए। संगीत विषय की परीक्षा प्रयागराज के डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में दोपहर बाद तीन से छह बजे तक कराई गई। इसमें पंजीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.