भभुआ, अप्रैल 16 -- बिजली बंद होने पर पेड़ की छाया में बैठ शरीर को गर्मी से दे रहे थे राहत कूलर, पंखा, फ्रीज, एसी हो गए बंद, मोबाइल चार्ज व पानी भरने में दिक्कत (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना के सामने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे एलटी वायर में आग लग गई, जिससे घंटों भगवानपुर बाजार समेत स्थानीय गांव के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान भीषण गर्मी के बीच कूलर, पंखा, फ्रीज और एसी बंद हो गये। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों से बाहर निकलकर वृक्षों की छाया में बैठे दिखे। छाए की ओर भागते नजर आए। यह भी पढ़ें- सात घंटे बिजली गुल रहने से 30 हजार की आबादी रही बेहाल टीवी देखने, मोबाइल चार्ज करने व समर्सीबल चलाकर टंकी में पानी की भी समस्या झेलनी पड़ी। शाम में करीब सवा चार बजे खबर लिखे जाने तक विभाग के कनीय अभियंता सत्यें...