बागपत, जून 9 -- बागपत। ग्रामीणों के अनुसार तेड़ा गांव निवासी रमेश के गन्ने के खेत में खड़ा 132 केवी विद्युत लाइन का ट्रांसमीटर टावर टूटने के कारण अचानक भरभराकर गिर पड़ा। ट्रांसमिश्टर टावर गिरते ही तेज आवाज हुई और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बड़ौत बिजली घर से तितरौदा बिजली घर को आपूर्ति दी जाती है। जिसके लिए बड़ौत से तितरौदा तक ट्रांसमिशन टॉवर लगे हुए है। बताया जाता है कि रविवार की देरशाम ट्रांसमिशन टॉवर एकाएक गिर गया, जिससे अमीनगर सराय स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कृषि फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, तेड़ा गांव की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली गुल होने से किसानों और ग्रामीणों क...