गंगापार, जून 25 -- कौंधियारा/करछना,हिसं। करछना के भटौली गांव में एलटी विद्युत लाइन का तार काटे जाने से कई परिवारों और किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर जानबूझकर बिजली आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाते हुए करछना पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में वर्षों पुरानी एलटी लाइन से कई घरेलू और नलकूप कनेक्शन संचालित हैं। आरोप है कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग ट्रांसफार्मर से जुड़ी लाइन का तार बार-बार काट देते हैं, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इसके चलते परिवारों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं नलकूप बंद होने से सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में बिजली विभाग और पुलिस की मौजूदगी में लाइन को जोड़...