रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को डिजिटल सेवा मुहैया कराने के लिए लगाए गए हेल्थ एटीएम खुद बीमार हैं। तकनीकी खामी तो कहीं रीजेंट और स्टि्रप न होने से इनकी उपयोगिता सिर्फ वजन, बीपी, पल्स, तापमान की जांच तक सिमट कर रह गई है। कई हेल्थ एटीएम पर ताले का पहरा भी है। जिला अस्पताल में एलटी की कमी से हेल्थ एटीएम अब पूरी तरह से बंद हो गया है। यहां पर ताले डाल दिए गए हैं। करीब तीन माह पूर्व तक हेल्थ एटीएम में स्टाफ नर्स के द्वारा शुगर और बीपी की जांच हो रही थी, सीएमएस ने अब उनको ईसीजी के कक्ष में बैठा दिया है। चार सितंबर 2022 को रामपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के पहले हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया था। यह हेल्थ एटीएम जिला अस्पताल में स्थापित है। इस हेल्थ एटीएम के जरिये 70 से अधिक प्रकार की जांचें मिनटों में पूरी होन...