अररिया, जून 12 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के कोशकापुर उत्तर पंचायत में ट्रांसफार्मर में एलटी लाइन नहीं लगाए जाने को लेकर वहां के ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। लोगों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व कृषि ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी किसानों का खेत तक एलटी तार नहीं पहुंच सका है। किसान चन्द्रभूषण यादव,अरविंद कुमार,शिव नारायण सिंह, देवानंद साह आदि ने कोशकापुर में ट्रांसफार्मर के समीप नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि हमलोगों का खेत का पटवन के लिए करीब दो वर्ष पूर्व ट्रांसफार्मर लगाया है। लेकिन ट्रांसफार्मर लगने के दो वर्ष बाद भी हमलोगों का खेत तक एलटी तार नहीं दिया गया है। खेत तक एलटी तार नहीं रहने से हमलोगों को पटवन में काफी परेशानी होती है। खेत तक एलटी तार लगाने के लिए कई बार रानीगंज बिजली ...