गाजीपुर, मई 3 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के उपकेंद्र कासिमाबाद सिंगेरा फीडर से जुड़े ग्राम टोडार में रविवार को करंट से एक प्राइवेट बिजली कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और शोक का माहौल व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम टोडार निवासी देवेंद्र यादव एवं हरेंद्र यादव पुत्र मुख्तार यादव की ओर से अपने निजी कार्य के लिए इंदौर ग्राम निवासी 30 वर्षीय सुड्डू राम पुत्र बसंत राम को बिजली के पोल पर चढ़ाकर कार्य कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह कार्य बिना विद्युत विभाग को सूचना दिए अवैध रूप से कराया जा रहा था। हादसे के समय सिंगेरा फीडर की विद्युत आपूर्ति चालू थी, जिससे टोडार गांव में भी बिजली प्रवाहित हो रही थी। इसी दौरान सुड्डू राम एलटी लाइन पर तार जोड़ने का कार्य कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट म...