एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने की नियुक्ति की मांग
देहरादून, सितम्बर 30 -- देहरादून। चयन आयोग की ओर से औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी किए जाने के बाद भी नियुक्ति न मिलने से एलटी(सहायक अध्यापक) के 585 चयनित अभ्यर्थियों में भारी रोष है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि हाईकोर्ट की एकल पीठ और डबल बेंच के आदेशों के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 20 अगस्त 2026 को अभिलेख सत्यापन की श्रेष्ठता सूची जारी कर दी थी। इसके बावजूद शासन और विभागीय स्तर पर प्रक्रिया अटकी हुई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि जहां पदों का समायोजन संभव न हो, वहां अदालत के निर्देशानुसार अधिसंख्य पद सृजित कर जल्द नियुक्ति दी जाए। प्रतिनिधियों का कहना है कि वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, इसलिए सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.