प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) 2025 की संस्कृत विषय की 23 अप्रैल को लखनऊ में 9:30 से 12:30 बजे तक होने वाली मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग के अनुसचवि शैलेन्द्र सिंह के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नम्बर से प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। परीक्षा कक्ष में अंतरीक्षक को आईडी प्रूफ की एक छाया प्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...