प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 30 अगस्त को जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों और अन्य निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 11,808 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कुल 56 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी दोनों पालियों के अनुसार बदली जाएगी, ताकि प्रत्येक परीक्षा पाली में केंद्रों पर पर्याप्त प्रशासनिक निगरानी बनी रहे। परीक्षा में कुल 15 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित ...