प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 13 जून को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की एलटी ग्रेड जीव विज्ञान विषय की मुख्य परीक्षा और 14 जून को प्रवक्ता जीआईसी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। उत्तर प्रदेश टीजीटी और पीजीटी जीव विज्ञान संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र यादव, रमेश कुमार, आनंद यादव, आरपी भारद्वाज, अरुण कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुनील यादव, सुप्रिया कुमारी, शालिनी कुमारी, वीरेंद्र तिवारी आदि ने सोमवार को आयोग में ज्ञापन देकर 13 जून की परीक्षा टालने का अनुरोध किया है। कहा कि दोनों परीक्षाओं के केंद्र बहुत दूर होने के कारण एक छूटना तय है। इससे उनका नुकसान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...