प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 के तहत हिंदी, गणित, शारीरिक शिक्षा एवं सामाजिक विज्ञान विषयों की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा के आवेदन गुरुवार से शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन जमा करने के बाद किसी प्रकार की त्रुटि को निर्धारित अवधि में केवल एक बार संशोधन का मौका मिलेगा।ऑनलाइन भरे गए फार्मसेट (आवेदन-पत्र) एवं अधिमान्यता प्रपत्र को प्रिंट करके उसके साथ सभी संलग्नकों (प्रत्येक वर्ष की अंक तालिकाओं, उपाधियों तथा अन्य सभी दावों से संबंधित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों) सहित एक लिफाफे में भरकर 24 अप्रैल की शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत र...