एलटी कैडर के शिक्षकों पर टीईटी थोपने का आरोप
हल्द्वानी, अगस्त 19 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत एलटी संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा की बाध्यता थोपे जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में शिक्षकों ने बुधवार को राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक को ज्ञापन दिया। कहा कि साल 2014 की एलटी सेवा नियमावली से पूर्व चयनित शिक्षकों पर जूनियर स्तर की परीक्षा थोपना तर्कहीन और नियमों के विपरीत है। राजकीय शिक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष हर्षदीप सिंह, राजनारायण सिंह धामी, प्रमोद मेहरा, दिग्विजय सिंह, विकास चौहान, हरीश उपाध्याय, रविन्द्र धामी, रोहित चौधरी, पूरन नयाल, जीवन पंवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.