प्रयागराज, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) कंप्यूटर विषय की पांच अप्रैल को 9:30 से 11:30 बजे की पाली में प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र बुधवार को जारी कर दिए। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज एवं वाराणसी में होने जा रही परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंप्यूटर के 1056 पदों के लिए 70496 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...