औरंगाबाद, मार्च 12 -- रिसियप थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एलटीएस टावर से 40 मीटर डीसी कॉपर केबल काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नवीनगर प्रखंड के जनकपुर निवासी सूरज कुमार ने रिसियप थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह घेउरा स्थित साइट पर टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत हैं। जब वह साइट पर पहुंचे तो देखा कि बीटीएस का केबल कटा हुआ है और लगभग 40 मीटर डीसी कॉपर केबल गायब है। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना अध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...