रांची, मार्च 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के पूर्व कर्मचारियों ने क्वार्टर को लीज पर देने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट की शरण ली है। कर्मचारियों ने अदालत में याचिका दाखिल कर बकाया राशि के समायोजन के लिए क्वार्टर को लीज पर आवंटित करने की अनुमति देने की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट से पूर्व की तरह दीर्घकालीन लीज (एलटीएल स्कीम) पर क्वार्टर देने की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है। पूर्व कर्मचारियों ने याचिका में कहा है कि एचईसी प्रबंधन की ओर से लंबे समय से वेतन और अन्य देनदारियों का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों ने आग्रह किया है कि उनके बकाया के समायोजन के लिए क्वार्टर को लीज पर देने की व्यवस्था लागू की जाए। पहले भी इस तरह के प्रावधान किए गए हैं, जिनके तहत कर्मचारियों को राहत दी गयी थी। उन्होंने कोर्ट से पुराने प्...