मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज में सोमवार को संसाधनों की कमी से नाराज विद्यार्थियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में प्रयोगशालाओं की उचित व्यवस्था नहीं है, लाइब्रेरी में बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है, ई-लाइब्रेरी की सुविधा का अभाव है, छात्रावास और अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की भी कमी है। इन समस्याओं को लेकर छात्र कई बार महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी बातें रख चुके हैं। छात्रों ने कहा कि प्राचार्य ने पूर्व में आंदोलन के दौरान आश्वासन दिया था कि दो जनवरी तक छात्रावास सहित अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मार्च का आधा महीना बीतने को है, फिर भी इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इस दौरान सुशांत सिंह, दीपेश कुमार, निखिल राज, नवनीत कुमार, आदि...