मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। छात्रों का कहना है कि कुलपति एवं प्राचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया था कि दो जनवरी तक छात्रावास छात्रों को आवंटित कर दिया जाएगा। छात्रों को काफी दूर से आना-जाना पड़ रहा है। इससे पठन-पाठन में बाधा आती है। छात्र नेता अभिनव राज ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं निकल पा रहा है। जबतक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलित हैं। मौके पर दीपेश कुमार, अमन कुमार, हर्ष कुमार, आयुष कुमार, नेहा, नैना, कुमारी अमीषा, भारती, पूजा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...