मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एलएस कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. राजेश अनुपम ने बताया कि दौड़, कूद, गोला फेंक सहित अन्य स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पुरस्कार वितरण की तिथि कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की सहमति के बाद घोषित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...