मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एलएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने गुरुवार को एसडीओ पूर्वी को पत्र लिखकर एक छात्र पर एक बड़े छात्र संगठन के लेटर पैड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर धमकाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कॉलेज में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती करने मांग की है।प्राचार्य ने बताया कि बाहर के कुछ छात्र कॉलेज की छवि को धूमिल कर रहे हैं। प्राचार्य ने कहा है कि छात्र ने ज्ञापन में जिस छात्र संगठन का जिक्र किया है उसके इकाई अध्यक्ष का पद कॉलेज में है ही नहीं। प्राचार्य ने पत्र में कहा है पिछले दिनों कुछ बाहरी तत्वों ने कॉलेज के छात्रों से जबरन हस्ताक्षर अभियान चलाया था। कॉलेज की छवि धूमिल करने के लिए अवैध तरीके से भिक्षाटन किया गया। आवेदन देने वाले छात्र ने धमकी दी है कि 13 मार्च को कॉलेज का कामकाज...