मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एलएस कॉलेज के 42 विद्यार्थी बुधवार को एनसीसी कैडेट के रूप में चयनित हुए। 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के समादेशी पदाधिकारी कर्नल कमल किशोर मिश्र के नेतृत्व में सूबेदार अजय कुमार और हवलदार जय बोहरा ने चयन प्रक्रिया पूरी की।54 सीटों पर नामांकन के लिए 77 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें से 65 ही शारीरिक एवं लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए। इसके बाद 23 छात्र एवं 19 छात्राओं का चयन एनसीसी कैडेट के रूप में किया गया। चयन की प्रक्रिया कॉलेज के खेल के मैदान में हुई। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी बच्चों के जीवन को संवारने में अपनी महती भूमिका निभा रहा है। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट चयन के लिए 51 छात्रों ने लिया हिस्सा देश के युवा...