नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- चीन ने 2025 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास अपने सैनिकों की तैनाती कम कर दी। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी अपनी 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में दी। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में उत्तरी सीमाओं के सामने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों की तैनाती में काफी कमी देखी गई। एलएसी से लगे इलाकों और पारंपरिक सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों में 10-10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के आकार की सैन्य टुकड़ियां तैनात थीं। रिपोर्ट में कहा गया कि एलएसी के सभी इलाकों में भारतीय सेना की तैनाती मजबूत है और सेना किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत और चीन के संबंधों में 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़पों के बाद काफी तनाव पैदा हो गया था。 यह भी पढ़ें- LAC पर भारत की बड़ी जीत, चीन को पीछे हटाने पड़ गए सैनिक...