लखनऊ, मई 24 -- ऋषभ पंत के नेतृत्व पर उठे सवाल, महंगे साबित हुए खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का ग्राफ आईपीएल में इस बार पूरी तरह से गिर गया है। टीम का प्रदर्शन न सिर्फ निराशाजनक रहा, बल्कि इसने फ्रेंचाइजी की रणनीति और टीम संयोजन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 मुकाबलों में महज चार जीत के साथ टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान (दसवें स्थान) पर फिसल गई है।खोखले साबित हुए कोच के दावेसीजन की शुरुआत से पहले चीफ कोच जस्टिन लैंगर ने एलएसजी को खिताब का प्रबल दावेदार बताया था, लेकिन उनके ये दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए। यह भी पढ़ें- खेल : पंत से छिन सकती है लखनऊ की कप्तानी टीम न केवल टूर्नामेंट से बाहर हुई, बल्कि अपने घरेलू मैदान इकाना पर भी बेबस नजर आई। यहां खेले गए सात मैचों में टीम केवल दो में ...