लखनऊ, अप्रैल 19 -- आईपीएल के इस संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम अपने घरेलू मैदान पर तीसरा मैच खेलने सोमवार को लखनऊ पहुंचेगी। इस बार लखनऊ का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से 22 अप्रैल को होना है। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार दोनों ही टीमें मंगलवार को इकाना स्टेडियम पर शाम को संयुक्त अभ्यास करेंगी। घरेलू मैदान पर एलएसजी अभी जीत का खाता नहीं खोल सकी है। ऐसे में एलएसजी इस मुकाबले में यहां धमाकेदार प्रदर्शन कर स्थानीय समर्थकों को जीत का तोहफा देना चाहेगी। आईपीएल के इस संस्करण में एलएसजी ने अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर शुरुआत की। बीती एक अप्रैल को खेले गए मुकाबले में एलएसजी को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों छह विकेट से हार मिली। यह भी पढ़ें- IPL 2026 आज का मैच: वैभव सूर्यवंशी समेत एक्शन में होंगे ये सितारे, सुपर संडे में खेले जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.