एलएसएम कैंपस में 24 शिक्षकीय पदों की कटौती पर नाराजगी
पिथौरागढ़, जुलाई 3 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में प्राध्यापकों के पदों में कटौती को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तराखंड सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। संगठन ने 95 शिक्षकीय और 41 अशैक्षणिक पदों के सृजन का स्वागत करते हुए उत्तराखंड सरकार व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया, लेकिन पहले से स्वीकृत 119 शिक्षकीय पदों को घटाकर 95 किए जाने का कड़ा विरोध किया। एबीवीपी के जिला संयोजक दिवस ओझा ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों और छात्र संख्या के अनुरूप अतिरिक्त स्थायी शिक्षकीय पद सृजित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए सरकार व उच्च शिक्षा विभाग को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस दौरान शिवम कांडपाल, नगर मंत्री जतिन भट्ट, बिरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.