मुंगेर, दिसम्बर 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में एलएलबी सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 में नामांकन की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मिश्रा ने बताया कि सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों को 12 से 22 दिसंबर तक नामांकन का समय दिया गया था। नामांकन के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज में भौतिक रूप से उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन के बाद शुल्क जमा करना अनिवार्य है। अब तक एलएलबी सेमेस्टर-3 में 106 तथा सेमेस्टर-5 में 130 विद्यार्थियों ने नामांकन करा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...