मिर्जापुर, जनवरी 21 -- मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध मिर्जापुर जिले के महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर की परीक्षाओं में बुधवार को केंद्रीय सचल दल ने गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा में तृतीय सेमेस्टर विधि का एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। सचल दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सदस्य डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. विजय ज्योति के साथ कई महाविद्यालयों की तलाशी ली गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। साई इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज लोहंदी कला, साईंधाम, मथुरा कॉलेज ऑफ लॉ, पुरजागीर, ज्ञानंदा लॉ कॉलेज, अमरावती, विंध्याचल, लक्ष्मण सिंह गहरवार विधि महाविद्यालय शिवगढ़ पंड़री, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, बरेवा, रामललित सिंह विधि महाविद्यालय, कैलहट, उषा सि...